एक नहीं 3 तरह का होता है गुड़, जानें खाने के लिए कौन सा बेस्ट है?
Types of jaggery: सर्दियों में गुड़ घर के सबसे आम मीठी चीजों में से एक हो जाती है। खाने के बाद, नाश्ते में या फिर घर आए लोगों को भी लोग गुड़ खिलाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है गुड़ कितने प्रकार के होते हैं।
Types of jaggery: सर्दियों में गुड़ खाना किसे नहीं पसंद। हर कोई गुड़ खाता है या इसे अपने खाने में शामिल करता है। दरअसल, गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ, गर्मी बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा लोग सर्दियों में गुड़ की मिठाई, गुड़ की खीर और तमाम प्रकार की चीजें बनाकर खा सकते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गुड़ कहां से आया है। गुड़ कैसे बनता है और ये अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं। तो आइए जानते गुड़ के प्रकार और फिर जानेंगे कौन सा गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद है।
कहां से आया गुड़-Kahan se aaya gud
गुड़ बहुत टेस्टी होता है और दुनियाभर का 55% गुड़ भारत में ही बनता है। गुड़ असल में विभिन्न पौधों से प्राप्त अपरिष्कृत शुगर है। ये एक प्रकार का नेचुरल शुगर है। इसे आप शुगर मोलासेस के रूप में भी देख सकते हैं। गुड़ जिन चीजों से बनता है, उसके सोर्स के हिसाब से आप इसके प्रकार को बांट सकते हैं। इसके अलावा इन्हीं पौधों के हिसाब से गुड़ के प्रकार होते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गुड़ के प्रकार-Types of jaggery
गुड़ कई प्रकार से बनाकर तैयार किए जाते हैं जैसे कि तापमान गिरने के साथ गुड़ मीठा होता जाता है। क्योंकि जब तापमान कम होता है तो पेड़ से जो रस निकलते हैं वो मीठे होते हैं और फिर ये ज्यादा मात्रा होते हैं। जैसे कि बंगाल में एक खास प्रकार की गुड़ पाई जाती है जिसे झोला गुड़ बोलते हैं या फिर नोलेन गुड़ भी कहते हैं। लेकिन, ये गुड़ का सिर्फ एक प्रकार है। बल्कि, इसके अलावा भी गुड़ के कई प्रकार होते हैं। क्या हैं ये, जानें विस्तार से।
गन्ने का गुड़-Sugarcane Jaggery
गन्ने का गुड़ बनाना बहुत आसान है। गुड़ का ये प्रकार के गन्ने के रस और इसकी मिठास पर निर्भर करता है। गुड़ के गुड़ के लिए गन्ने को कुचलकर रस निकाला जाता है। इस अर्क को एक बड़े सपाट बर्तन में छान लिया जाता है। फिर लोहे के बर्तन में लगातार उबाला और मथा जाता है, और ऊपर उठने वाली अशुद्धियों को हटा दिया जाता है। शहद जैसी स्थिरता आने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाती है। फिर इस चिपचिपे तरल को सांचों में स्थानांतरित किया जाता है, जहाम इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद लोग इसे खाते हैं। ये हल्के सुनहले रंग का होता है।
नारियल का गुड़-Coconut Jaggery
नारियल गुड़ बनाने के लिए बिना खमीर वाले नारियल के रस का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे फिर छानकर गर्म किया जाता है, क्रिस्टलीकृत किया जाता है और अलग-अलग सांचों में डाला जाता है। ये थोड़ा सा ठोस गुड़ होता है जिसे धीरे-धीरे क्रिस्टलाइज करके कठोर किया जाता है। दक्षिण भारत में इस नारियल गुड़ को खूब खाया जाता है और इसे लोग अलग-अलग रेसिपी में शामिल कर सकते हैं। जैसे कि ये नारियल के रस से बनता है तो इसमें मैग्नीशियम और आयरन बहुत ज्यादा होता है। इसे आम तौर पर ‘मड्डा या सूरी गुड़ के नाम से जाना जाता है। अक्सर देखने में ये पिरामिड (goa pyramid jaggery) के आकार में होता है और इसे देखकर आप दूर से इसी समझ जाएंगे कि ये नारियल का गुड़ है। इसे गोवा के कई डिश और पूरन पोली जैसी चीजों को बनाने में बहुत इस्तेमाल किया जाता है।
खजूर का गुड़-Palm Jaggery
खजूर का गुड़ बाकी गुड़ की तुलना में ज्यादा महंगा होता है। बंगाल में कई मिठाई और खासकर कि बंगाली संदेश में इसे जरूर शामिल किया जाता है। ये खजूर का गुड़ काफी टेस्टी होता है और इसे खाने से आपका मन खुश हो जाएगा। इस गुड़ को खासकर कि सर्दियों में बनाया जाता है। इसके लिए कुछ खास लोग खजूर के पेड़ से रस निकालकर इस गुड़ को तैयार करते हैं।
इस गुड़ को बनाने के लिए ताड़ के पेड़ पर एक नोक से घाव बनाया जाता है और वहां से रस निकालने के लिए मिट्टी का घड़ा टांग दिया जाता है। तापमान जितना कम होता है, रस उतना ही मीठा होता है और गुड़ इतना ही टेस्टी होता है। खजूर के गुड़ के लिए, पेड़ की छाल से भी रस को इकट्ठा किया जाता है। ताड़ के गुड़ को पारंपरिक रूप से साफ नारियल के गोले में ठंडा किया जाता है। यह गुंबद के आकार का टीला जैसा दिखता है। इससे बहुत तेज गंध आती है और फिर देखने में भी ये बहुत गाढ़ा और ब्राउन कलर का नजर आता है।
खाने के कौन सा गुड़ बेस्ट है-Which type of jaggery is good for health
ताड़ का गुड़ (Palm Jaggery) खाने के लिए सबसे बेस्ट है। यहां तक कि जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं या फिर मीठा खाने से बचते हैं उनके लिए ताड़ का गुड़ परफेक्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) सबसे कम होता है।
-ताड़ का गुड़ (Palm jaggery glycemic index) जीआई 35 होता है।
-गन्ने का गुड़ (Sugarcane Jaggery) जीआई 60.76±35.80 होता है।
-नारियल का गुड़ (pure coconut jaggery) जीआई 65.19±36.53 होता है।